फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FSDA team destroyed the spoiled sweets caught by them in budaun

मिठाई में मिलावट: दुकानों पर बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे खराब रसगुल्ले, एफएसडीए की टीम ने नष्ट कराए

Fri, 25 Oct 2024 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 03:31 PM IST
सार

Budaun News: त्योहारों पर मिलावटखोर भी सक्रिय हो रहे हैं। मिलावटखोरी को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एफएसडीए की टीम ने इको कार से भारी मात्री में छेना मिठाई बरामद की। 

विज्ञापन
FSDA team destroyed the spoiled sweets caught by them in budaun
सहायक आयुक्त खाद्य ने नष्ट कराई मिठाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर दारानगर गांव के पास सहायक खाद्य आयुक्त ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान इको कार में 30 टीन छेना मिठाई पकड़ी। छेना रसगुल्लों को उद्यैती ले जाया जा रहा था। जांच में मिठाई खराब पाई गई। इसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। वहीं नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि नाधा से इको कार में भरकर उघैती में दुकानों पर बिक्री के लिए छेना मिठाई ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम के साथ दारानगर गांव के पास कार को रुकवाया। तलाशी में कार से 30 टीन बरामद हुए, जिसमें रसगुल्ले भरे हुए थे। 
विज्ञापन


Badaun Medical College: डॉक्टरों के खेल में बीमार बच्ची की मौत... दो की सेवाएं समाप्त, दो निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूना जांच के लिए भेजा गया 
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि मिठाई का नमूना को लेकर जांच को भेजा गया है। यह मिठाई खराब थी। मौके पर ही इसे नष्ट करवा दिया गया। त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 36 नमून जांच के लिए भेजे गए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed