{"_id":"5835d8054f1c1bc05513b96f","slug":"frozen-in-banks-outside-the-premises-of-the-branch-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाहर की लाइन शाखा परिसर में सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाहर की लाइन शाखा परिसर में सिमटी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के बाहर की लाइन शाखा परिसर में सिमटी
एटीएम के बाहर कम नहीं हो रही लोगों की लाइन
हजार और पांच सौ रुपये बंद होने की वजह से लोगों को हो रही परेशानी और बैंकों के बाहर चल रही मारामारी अब थमने लगी है। इसका अंदाजा बैंक शाखाओं के बाहर लगने वाली लाइन से आसानी से लगाया जा सकता है। रुपये एक्सचेंज करने, जमा और निकासी के लिए बैंक शाखाओं के बाहर लगने वाली लंबी लाइन अब खत्म होने लगी है। बैंक शाखाओं की भीड़ अब परिसर तक सिमटकर रह गई है। इससे लोगों को अब काफी राहत होने लगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद से पहले सप्ताह तक बैंक शाखाओं में भीड़ का रेला लगा रहा। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद बमुश्किल धनराशि नसीब होती थी। तमाम लोग ऐसे होते थे, जिनको बैरंग होना पड़ता था। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ रुपये एक्सचेंज करने वाले लोगो की होती थी। ऐसे में जमा करने वालों और निकासी करने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन रुपये एक्सचेंज करते समय हाथ में स्याही लगाने के नियम से भीड़ छंटना शुरू हो गई थी, जो अब काफी हद तक कम हो चुकी है। इससे बैंक शाखाओं के बाहर लगने वाली लाइन खत्म होने की कगार पर हैं। अब केवल इतनी भीड़ जमा होती है, जो शाखा परिसरों में बनी रहती है।
शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा, टिकटगंज शाखा, एडीबी शाखा एवं अन्य शाखाओं के साथ पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई आदि बैंकों की शाखाओं में भीड़ परिसर के अंदर सिमटी नजर आई।
विज्ञापन
---------
एटीएम के बाहर खत्म नहीं हो रही भीड़
बदायूं। बैंक शाखाओं के बाहर लगने वाली भीड़ एटीएम के बाहर लगने लगी है। अब जहां बैंक शाखाओं में खासी राहत हो गई है। वहीं, एटीएम के बाहर भीड़ अब भी हो रही है। शहर के अधिकांश एटीएम के साथ ही ई-लॉबी और ई-कॉर्नर के बाहर भारी भीड़ नजर आई। एटीएम से रुपये निकालने के लिए परेशान नजर आए और लाइन में खड़े होकर रुपये निकालते रहे।
वैल्गा फूड्स ने जमा कराए एक लाख रुपये
बदायूं। एक ओर जहां तमाम लोग हजार और पांच सौ रुपये बैंक शाखाओं में जमा करके छुट्टे रुपये निकालने के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शहर के वैल्गा फूड्स लिमिटेड की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एक लाख रुपये के छोटे नोट जमा कराए गए। इस पर शाखा प्रबंधक ने कंपनी को धन्यवाद ज्ञापित किया।