फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Friendship should be like Shri Krishna-Sudama

Budaun News: श्रीकृष्ण-सुदामा जैसी होनी चाहिए मित्रता

Fri, 26 Jan 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Friendship should be like Shri Krishna-Sudama
भागवत कथा सुनाते जितेंद्रदास विश्वामित्र महाराज। संवाद
बिल्सी। गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित काली मंदिर के निकट चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास जितेंद्र दास विश्वामित्र ने श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनाते हुए कहा कि समाज में मित्रता सुदामा और कृष्ण जैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से सखा सुदामा मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे और महल का पता पूछा। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है।
विज्ञापन

जैसे ही श्रीकृष्ण ने द्वारपाल के मुंह से सुदामा का नाम सुना, वह सुदामा-सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे और उन्हें अपने सीने से लगा लिया। कृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। कहा कि जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र तोमर, जयवीर सिंह, राहुल कुमार, विक्की सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed