फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Friends killed the young man by beating him with sticks

Budaun News: दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला

Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Friends killed the young man by beating him with sticks
30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे युवक की दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रात में ही मौका मुआयना किया। पुलिस ने दो नामजद समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव करनपुर निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र गिरवर सिंह अपने खेत पर मक्का की रखवाली करने गए थे। खेत पर उनका दोस्त गांव का ही वीरसिंह पुत्र आराम सिंह पहुंच गया। किसी बात पर मनोज और वीरसिंह में विवाद हो गया। इसके बाद वीरसिंह गांव आया और अपने दो साथियों के साथ फिर खेत पर पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने मनोज कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद वीरसिंह, उसका साथी मनोज पुत्र नारायन सिंह और एक अज्ञात मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ बिसौली सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी वीरसिंह और उसके साथी मनोज व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मनोज और वीरसिंह अच्छे दोस्त थे। दोनों एकसाथ घूमते-फिरते थे। ऐसी कौन सी बात हो गई कि वीर सिंह और उसके साथियों ने मनोज की हत्या कर दी। फिलहाल घटना की असल वजह पुलिस और परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।

-------
करनपुर गांव में मनोज की हत्या उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ पीटकर कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।

30बीडीएन21- मृतक मनोज का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed