फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Friend killed e-rickshaw driver for money in Budaun

दोस्त का कत्ल: साथ बैठकर पी शराब... रुपये देख डोली नीयत, फरसे से काटी ई-रिक्शा चालक की गर्दन, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 10:39 AM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ई-रिक्शा चालक का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला था। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Friend killed e-rickshaw driver for money in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दोस्त ने 35 हजार रुपये के लिए ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल किया है। उसके पास से फरसा भी बरामद हुआ है। युवक की हत्या के बाद आरोपी ने खंती में फरसा फेंक दिया और रुपये अपने पास रख लिए थे। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आमगांव के चिरौंजी सिंह का बेटा मनोज पटेल (37) ई-रिक्शा चलाता था। पिछले दिनों उसने 71 हजार रुपये में अपना ई-रिक्शा बेच दिया था। खरीदने वाले ने उसे सोमवार को 35 हजार रुपये दिए थे। बाकी 36 हजार रुपये कुछ दिनों में देकर ई-रिक्श ले जाने को कहा था। रुपये लेने के बाद मनोज घर पर था। उसके पिता ने बताया कि शाम को उसका दोस्त सुनील उसे बुलाकर ले गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कलाई पर कलावा बांध किया दिखावा, युवक ने धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देर रात तक जब मनोज घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह मनोज का शव कच्ची सड़क के किनारे खंती में पड़ा मिला। उसका गला काटा गया था। परिवारों वालों की जानकारी हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके दोस्त आमगांव के रहने वाले सुनील को पकड़ा। उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। 

घर जाने के दौरान रास्ते में हुआ था विवाद
आरोपी आमगांव के सुनील ने बताया कि वह मनोज के साथ सोमवार की शाम शराब के ठेके पर गया। वहां पर दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों ई-रिक्शा से घर जाने लगे। रास्ते में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सुनील ने मनोज को धक्का दे दिया तो वह नशे की हालत में खंती में गिर गया। 

खंती में गिरने से मनोज बेहोश हो गया तो सुनील ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। फिर वह रिक्शा लेकर उसके घर गया और वहां पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह फिर से वहीं पहुंचा, जहां पर मनोज गिरा था। बेहोशी की हालत में उसने मनोज की गर्दन पर फरसा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed