फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Free rashan for poor persons

कोरोनाः अंत्योदय कार्ड धारकों बांटा मुफ्त राशन, उपभोक्ताओं ने रखा सामाजिक दूरी का ध्यान

Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Free rashan for poor persons
बदायूं। लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन की मुश्किल न हो, इसलिए बुधवार से कोटेदारों ने राशन वितरण शुरू कर दिया। हर कार्ड धारक के बायोमैट्रिक से पहले सैनिटाइजर से साफ कराए गए। राशन की दुकानों के बाहर उपभोक्ता एक-एक मीटर की दूरी के घेरे बनाए रहे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक राशन वितरण किया गया। इस दौरान अंत्योदय, श्रमिकों व मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के साथ करीब एक लाख गरीबों को फ्री में राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अत्योदय कार्ड धारकों को एक माह का निशुल्क राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इस पर बुधवार को अत्योदय, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को 35 किलो राशन (20 किलो आटा और 15 किलो चावल) निशुल्क में वितरण किया गया। साथ ही पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिए गए। वहीं मूसाझाग के एक गांव के कुछ लोगों ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड वालों से पहले कोटेदार ने रुपये लिए थे, लेकिन बाद में लौटा दिए। कुंवरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल देवी ने सामने राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन

वितरण के दौरान दिखाई दी आपसी दूरी
राशन वितरण के दौरान आंशका थी कि लोग एक साथ आ जाएंगे। ऐसे में आपसी दूरी कैसे हो पाएगी। यह बड़ा सवाल प्रशासन के मन में चल रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी कोटेदारों को प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी कीमत पर भीड़ न लगने दे। लोगों में आपसी दूरी बनाकर ही राशन का वितरण कराया जाए। कोटेदारों ने प्रशासन के नियमों को ध्यान में रखते हुए राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 दुकानों पर नहीं पहुंचे वितरण अधिकारी, होगी कार्रवाई
जिले में 1441 राशन वितरण की दुकानें हैं। इन पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में राशन वितरण कराया गया। पर्यवेक्षक न पहुंचने से 40 दुकानें पर राशन वितरण नहीं हो सका। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन 40 दुकानों पर वितरण अधिकारी के न पहुंचने की वजह से राशन वितरण नहीं हुआ। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed