फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fraudster changed the debit card and withdrew money from bank account in budaun

Budaun News: जालसाज ने डेबिट कार्ड बदल डेयरी संचालक के खाते से निकाले 1.44 लाख रुपये

Mon, 27 Feb 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 06:37 PM IST
सार

डेयरी संचालक रविवार को एटीएम से रुपये निकालने गया था। केबिन में जालसाज ने स्टेटमेंट निकालने की कहकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से रकम निकाल ली। 

विज्ञापन
fraudster changed the debit card and withdrew money from bank account in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बदायूं के उझानी में बैंक बंद होने पर डेबिट कार्ड के जरिये खाते से 10 हजार रुपये निकालने आए डेयरी संचालक मनोज कुमार को धोखाधड़ी का शिकार बना लिया गया। केबिन में जालसाज ने स्टेटमेंट निकालने की कहकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद 17 बार में उसके खाते से 1.44 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डेयरी संचालक मनोज कुमार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया का निवासी है। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में उसका खाता है। रविवार को उसे 10 हजार रुपये की जरूरत पड़ी तो बैंक के एटीएम केबिन में पहुंचा। तकनीकी कारणों से रुपये नहीं निकले तो वह भारतीय स्टेट बैंक के कश्यप पुलिया के पास स्थित एटीएम केबिन में गया। मनोज ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जैसे ही वह बाहर निकला, दूसरा युवक कहने लगा कि स्टेटमेंट चेक कर लीजिए। झांसे में लेकर उसने मनोज का डेबिट कार्ड बदल लिया। उसे पासवर्ड का भी पता लग गया। 

विज्ञापन

सोमवार सुबह मोबाइल पर आया मैसेज 

इसके बाद रविवार दोपहर एक बजे से सोमवार नौ बजे तक उसके खाते से 1.44 लाख रुपये निकाल लिए गए। सोमवार सुबह उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया तो ठगी का अहसास हुआ। इसके अलावा उसके मोबाइल पर कोई और मैसेज नहीं आया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

भैंस खरीदने को खाते में थे लोन के रुपये

ठगी के शिकार चिकिटिया निवासी मनोज कुमार ने डेयरी चलाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से पिछले महीना चार लाख रुपये का लोन लिया था। करीब दो लाख रुपये से वह भैंस खरीद चुका है। कुछ और भैंस खरीदने के लिए उसने बाकी की रकम खाते से नहीं निकाली थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के सामने हकीकत बयां करते समय डेयरी संचालक रो पड़ा। बोला- सामने आने पर वह जालसाज को पहचान लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed