फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud will be stopped, eligibility for driving license will be decided through sensor

Budaun News: फर्जीवाड़ा होगा बंद, सेंसर के जरिये तय होगी ड्राइविंग लाइसेंस की पात्रता

Wed, 11 Jun 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud will be stopped, eligibility for driving license will be decided through sensor
बिल्सी रोड पर निर्माणाधीन एआरटीओ का ट्रेनिंग सेंटर। संवाद
बदायूं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में जल्द ही फर्जीवाड़ा खत्म होगा। परिवहन निगम बिल्सी जाने वाले मार्ग किनारे ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट व टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण करवाएगा। यह पीपीपी मॉडल पर चलेगा। इसका संचालन आई कैट संस्था की ओर से होगा।
विज्ञापन


लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शासन ने पहले से ही ऑनलाइन व्यवस्था की है। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि पर किसी भी कैफे या घर से टेस्ट दिया जा सकता है, लेकिन इसके बाद नियमित ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में खेल होता है। आवेदक दलालों के माध्यम या सीधे कार्यालय में पहुंचते हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के सिफारिश या दलालों की सेटिंग से बिना टेस्ट के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्रता हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन

आने वाले समय में ऐसा नहीं हो सकेगा। कोई भी व्यक्ति पात्रता न होने पर पास नहीं हो पाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर बिल्सी मार्ग पर करीब 11 बीघा जमीन पर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। यहां चार ड्राइविंग ट्रैक बनेंगे। यहां सेंसर लगे होंगे। यहां पर एक वेटिंग और दो ट्रेनिंग क्लास रूम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस देने के बाद वाहन चलाने की पढ़ाई भी कराई जाएगी। काम पूरा होने के बाद दिल्ली की आई कैट संस्था के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। जिनकी अनुमति के बाद नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
--
यह रहेगी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करके निर्धारित फीस जमा करनी होगी। इसके बाद डीटीआई पर टेस्ट होगा। आवेदकों को वाहन चलाना होगा। वाहनों को आगे-पीछे करके और पार्किंग करना देखा जाएगा। अगर वाहन चलाना नहीं आता है तो लाइसेंस नहीं बन सकेगा।

--
ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संस्था के निरीक्षण के बाद अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। अनुमति मिलने के बाद टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
- रामवचन गुप्ता, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed