फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud report against three including branch manager of chit fund company

Budaun News: चिटफंड कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 28 Sep 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against three including branch manager of chit fund company
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक चिटफंड कंपनी के शाखा प्रबंधक और एजेंट समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की है। एजेंट और शाखा प्रबंधक ने अलग-अलग व्यक्तियों के साथ धोखा किया। पांच साल तक उनका रुपया जमा कराया गया। जब रुपये लौटाने की बारी आई तो आरोपियों ने उन्हें धोखा दे दिया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव थलिया नगला निवासी तसव्वर का कहना है कि वह बाइक एजेंसी पर सफाई कर्मचारी है। ग्राम बुधवाई निवासी आरिफ की उसके गांव में रिश्तेदारी है। आरिफ से उसकी जान पहचान हो गई थी। करीब साढ़े छह साल पहले आरिफ से कहा कि वह आईसीएल कंपनी में एजेंट है। तुम्हें केवल छह सौ रुपये प्रति माह जमा करना होगा। पांच साल तक कुछ 30 हजार रुपये होंगे। पांच साल बाद कंपनी 50 हजार रुपये लौटाएगी।
विज्ञापन

वह आरोपी की बातों में आ गया और पूरे पांच साल तक रुपये जमा करता रहा। पांच साल पूरे होने पर आईसीएल कंपनी के शाखा प्रबंधक सत्यवीर और अन्य कर्मचारियों ने उसका रुपया नहीं दिया। आरोपियों ने ग्राम बुधवाई निवासी प्रेमपाल साथ भी ठगी कर ली। उन्होंने उन्हें 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। दोनों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया था। थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed