फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fraud

झांसा देकर खाते से 75 हजार रुपये साफ किए

Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud
अलापुर। ऑनलाइन ठगी करने वाले ने झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से 74997 रुपये साफ कर दिए। युवक को इस बारे में पता लगा तो उसने एसबीआई ब्रांच पहुंचकर शिकायत की। लेकिन बैंक स्टाफ ने मदद करने में असमर्थता जताई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला कछियाना निवासी रजत यादव सराफ की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार सुबह वह दुकान पर था। तभी उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम रेशू बताया और रजत से जान पहचान निकालकर कहा कि वह उसके खाते में 25 हजार रुपये डलवा रहा है। इसके लिए खाते में कम से कम 2100 रुपये होना जरूरी है। सराफ की दुकान पर ही काम करने वाले रजत के दोस्त रवीश ने भी यह बात सुनी। रवीश ने कहा कि उसके खाते में रुपये हैं। इसके बाद कॉल करने वाले ने मोबाइल ऐप के बारे में बताया। कुछ देर के बाद रजत के खाते से तीन बार में 74997 रुपये साफ हो गए। रजत ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed