{"_id":"5890d1854f1c1b5979e7ffff","slug":"fr-putting-in-a-murder-case-warning-of-a-vote-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में एफआर लगाने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में एफआर लगाने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक साल पहले बरेली कॉलेज में की गई थी युवक की हत्या
करीब एक साल पहले बरेली कॉलेज बरेली में दातागंज कोतवाली के गांव गाजीपुर के सोमप्रकाश की हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना कर रही बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर ली। इससे नाराज गाजीपुर के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का ऐलान कर दिया है। गांव के लोगों और मृतक के परिवार वालों ने बारादरी पुलिस पर दबाव में विवेचना का आरोप लगाते हुए डीएम पवन कुमार को ज्ञापन दिया है।
दातागंज कोतवाली के गांव गाजीपुर निवासी सोमप्रकाश निजी सिक्योरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड था। उसकी तैनाती बरेली कॉलेज बेली में थी। छह फरवरी 2016 को सोमप्रकाश की यहां ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक कफे भाई सरजीत ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरजीत समेत गांव के लोगों का आरोप है कि बारादरी पुलिस ने आरोपियों को बचा दिया है। मामले में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर पुलिस ने दबाव में आरोपियों को क्लीनचिट दे दी है। शगांव के चार सौ से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर के साथ सरजीत ने मंगलवार को डीएम पवन कुमार को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि अगर सोमप्रकाश की हत्या के मामले में न्याय नहीं हुआ तो गांव के सभी मतदाता विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। गांव में करीब दो हजार वोटर हैं।