{"_id":"6885332bfc7ba3251908b130","slug":"four-youths-raped-a-teenager-after-making-an-obscene-video-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143944-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को यूकेलिप्टस के बाग में चार युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता व परिजनों ने उसी दिन पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी की ससुराल पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव धारूवा में है। इस वजह से बेटी के पति का भाई करन का उनके घर पर आना जना है। बृहस्पतिवार को करन गांव आया और उनकी छोटी बेटी (16) को घूमने के बहाने बुला लिया। इसके बाद वह बेटी को बातों में फंसाकर में एक यूकेलिप्टस के जंगल में ले गया। जहां उसने जबरन डरा धमकाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
इसी बीच विजयनगला गांव के तीन युवक वहां आ गए। तीनों आरोपियों ने किशोरी के दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तीन युवकों के आते ही करन वहां से भाग निकला। तीनों आरोपियों ने किशोरी को उसकी वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी दहशत में आ गई। फिर तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपियों ने परिजन व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनकी बेटी सहम गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बदहवाश हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन शाम को उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
दो दिन बाद शनिवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशोरी के बहनोई के भाई करन, विजय नगला के रविंद्र, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- बिनावर क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक आरोपी किशोरी का रिश्तेदार है। पिता की तहरीर पर चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी