फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four young women and one young man have been arrested on charges of running a fake call center.

Budaun News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में चार युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four young women and one young man have been arrested on charges of running a fake call center.
साइबर थाना पुलिस ने ठगों से किया गया माल। स्रोत-पुलिस
बदायूं। साइबर थाना पुलिस टीम ने फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाली चार युवतियों समेत पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी करने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय से साइबर क्राइम की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग फर्जी तरीके से गिरोह बनाकर लोगों से ठगी करते आ रहे हैं। उन्होंने एक फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा है। इस मामले में थाना साइबर पुलिस ने पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबर, जिससे पांच साइबर फ्राड किए गए हैं, की जांच में सामने आया कि नई सराय में संचालित कॉल सेंटर से कॉल की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को लोकेशन के आधार पर पहुंचे तो एक गली में स्थित मकान में कॉल सेंटर संचालित पाया। दरवाजा खुलवाया गया तो एक कमरे में छोटा सा ऑफिस बना हुआ मिला। यहां तीन महिलाएं व एक पुरुष काम कर रहा था। ऑफिस के अंदर से चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मुख्य सरगना मीनाक्षी का नाम बताया। उनकी निशानदेही पर मीनाक्षी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पांच लोगों से मिली शिकायतों में लगभग 4.50 लाख रुपये की साइबर ठगी होना पाया गया, जिनकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खोला राज
गिरफ्तार किए गए ठगों से की गई पूछताछ में विवेक उर्फ राजीव ने बताया कि वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गोविंद नगला का रहने वाला है। हम लोगों का एक गैंग है जो वर्क इंडिया साइट पर अलग-अलग राज्य नवादा व पटना (बिहार), नागपुर (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), इंदौर व भोपाल (मध्यप्रदेश) व अन्य जिलों से लेकर प्रदेश भर के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी किया करते हैं।



गिरफ्तार आरोपियों ने बताया नाम-पता
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम पता मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गोविंद नगला निवासी विवेक उर्फ राजीव, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार की रहने वाली आकांक्षा पटेल उर्फ रिया, लखनपुर गांव की रहने वाली अंशू पटेल उर्फ रिया शर्मा, मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी ईशा साहू उर्फ नाव्या शर्मा, उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरायमयखेड़ा की रहने वाली मीनाक्षी उर्फ निधि शर्मा बताया। इनको मोहल्ला नई सराय थाना कोतवाली से पकड़ा गया है।

साइबर थाना पुलिस ने ठगों से किया गया माल। स्रोत-पुलिस

साइबर थाना पुलिस ने ठगों से किया गया माल। स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed