{"_id":"68cdbf9e071d96e5460a2554","slug":"four-year-old-girl-raped-hindu-organizations-surround-police-station-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147337-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, हिन्दूवादी संगठनों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, हिन्दूवादी संगठनों ने थाना घेरा
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते परिजन व संगठन के लोग। समझाते थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह। संवाद
आसफपुर। चार साल की बच्ची के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लहूलुहान हालत में बच्ची मिलने के बाद परिवार के लोग बृहस्पतिवार दोपहर बाद आसफपुर चौकी गए थे। चौकी प्रभारी ने उनकी तहरीर फेंक दी और गाली देकर भगा दिया। पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई उन्होंने इसकी जानकारी बजरंग दल समेत अन्य हिन्दूवादी संगठनों को दी। शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फैजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने टॉफी दिलाने का लालच देकर बृहस्पतिवार को चार साल की बच्ची को सुनसान जगह में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
परिजन बच्ची को लेकर चौकी पहुंचे लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों का दी। सूचना मिलने के बाद परिवार को लेकर संगठन के लोग शुक्रवार को करीब 11 बजे फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। कार्रवाई न करने वाले चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह थाने पहुंचे और पीड़ित की बात सुनी। उन्होंने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही मुकदमा दर्ज करवाया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही पुलिस
सीओ बिसौली सुनील कुमार का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की पहचान कराने के बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताया चौकी प्रभारी पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
-- -- -
मेडिकल के लिए बच्ची को भेजा जिला मुख्यालय
बच्ची का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। महिला कांस्टेबल ने बयान दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट में भी बच्ची के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
-- --
चौकी प्रभारी पर लगे आरोपी के स्वजातीय होने का आरोप
-आसफपुर चौकी के प्रभारी मियां अली जैदी है। परिजनों व हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने स्वजातीय होने की वजह से कार्रवाई नहीं की और पीड़ित को धमकाकर भगा दिया।
-- -
मुस्लिम बाहुल्य है आरोपी का गांव
जिस गांव में घटना हुई है, वह मुस्लिम बाहुल्य है। आरोपी भी मुस्लिम समुदाय का है। परिवार के लोग पहचान नहीं सके। वह इतना बता रहे हैं कि युवक भागा तो देख लिया कि वह गांव का ही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
- सूचना मिलने पर सीओ बिसौली को मौके पर भेजा था। अभी अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी पहचान कराकर गिरफ्तार किया जाएगा। चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी