फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four-year-old girl goes missing, police hand her over to family

Budaun News: गायब हुई चार साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपी

Thu, 09 Oct 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl goes missing, police hand her over to family
बदायूं। चार साल की बच्ची बुधवार को अचानक बाजार से गायब हो गई। बच्ची नहीं मिली तो मां कोतवाली पहुंच गई। हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने बाजार में जाकर बच्ची को कुछ ही घंटों में खोजकर मां से मिलाया। तब उसने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिजनौर के गांव नूरपुर की रहने वाली शहरीन अपनी चार साल की बेटी रहमा के साथ अपने मायके सहसवान के मोहल्ला काजी टोला आई थी। बुधवार को वह बाजार विल्सनगंज खरीदारी करने के लिए गई थी। उसके साथ चार साल की बेटी रहमा भी थी। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। घबराई शहरीन कोतवाली के महिला डेस्क पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला शक्ति टीम और चीता पुलिस टीम सक्रिय हो गई। टीम ने पूरे क्षेत्र में तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया। महिला शक्ति टीम की सदस्य रेखा सिसोदिया व रेनू शर्मा तथा चीता टीम के शक्ति सिंह की मौजूदगी में रहमा को उसकी मां शहरीन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

---------
खोई बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा

बदायूं। पुलिस ने खोई पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलवाया। बिल्सी के बांस बरौलिया निवासी रामगोपाल ने एक बच्ची के मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची से पूछताछ की। वह नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस कर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और बच्ची के बारे में पता कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed