फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four year old girl dies due to car collision

Budaun News: कार की टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 18 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl dies due to car collision
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सुरसेना में शनिवार रात घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया, लेकिन कुछ लोगों ने उसका नंबर ले लिया है।
विज्ञापन

जोया पुत्री अकरम सुरसेना गांव में अपने नाना शब्बीर हसन के घर के बाहर खेल रही थी। मोहल्ले के और भी बच्चे खेल रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आई कार ने बालिका को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर मोहल्ले के बच्चों ने शोर मचा दिया, जिससे कई लोग दौड़कर आ गए, लेकिन इससे पहले ही चालक अपनी कार को दौड़ा ले गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कार का नंबर ले लिया है। सूचना पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि जोया बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कियोना गौटिया की रहने वाली थी। उसके पिता बाहर काम करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कार का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, तीन घायल
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी मोहम्मद उमर सैफी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में सैदपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सहसवान-बिसौली मार्ग पर राफिया कॉलेज के नजदीक पेड़ से टकरा गई, जिसमें मोहम्मद उमर सैफी, उनका बेटा आरिज और पत्नी तबस्सुम सैफी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से तीनों लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed