{"_id":"6990d76c2ebf574ae40d7d23","slug":"four-year-old-boy-drowns-in-pond-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157282-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तालाब में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तालाब में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
अलापुर। घर के बाहर खेलते समय चार का बच्चा तालाब में जा गिरा। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। दौड़कर परिवार व गांव के लोग पहुंचे और तालाब में कूद गए। बमुश्किल उसको तालाब से निकाला गया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग शव को घर लेकर चले गए। बिना पुलिस कार्रवाई के ही बच्चे को दफन कर दिया गया।
गांव अल्लापुर निवासी रोहताश का चार साल का बेटा लक्की घर के बाहर तालाब के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खेल रहा था। अचानक वह तालाब में गिर गया। जब तक उसको बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर सूचना मिलती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।