फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four villagers died of fever in Badaun Bhandra village

बदायूं में बुखार का कहर: भंद्रा गांव में एक ही दिन में चार मरीजों की मौत, कई ग्रामीण बीमार

Sun, 10 Sep 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

बदायूं के भंद्रा गांव में रविवार को बुखार से पीड़ित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। शनिवार को भी एक महिला की मौत हो गई थी। दो दिनों में पांच लोगों की मौत होने से ग्रामीण भयभीत हैं। 

विज्ञापन
Four villagers died of fever in Badaun Bhandra village
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने किया भंद्रा गांव में निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। अब भंद्रा गांव में बुखार से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई। बुखार से जानें जा रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तान के चादर सो रहा है। दवा के छिड़काव से लेकर दवा वितरण तक की व्यवस्था को बेपटरी है। इस गांव में कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिससे कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


ब्लॉक उसावां की ग्राम पंचायत भंद्रा में बुखार ने बुरा हाल कर रख रहा है। हालात यह है कि ग्रामीण कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं। हर घर में कोई न कोई मरीज है। कई लोग सरकारी अस्पताल से दवाएं लाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो कुछ लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन

बच्ची और तीन महिलाओं की मौत 

ग्रामीणों के अनुसार रविवार को गांव निवासी अनवरी पत्नी हब्बू, जैतून पत्नी अकबर, मुन्ने पुत्र अमुनिद्दि और कमालुद्दीन पुत्री रिहाना की मौत हो गई। ये सभी बुखार पीड़ित थीं। शनिवार को भी मुन्ने की पत्नी रिहाना की मौत हो गई थी। जबकि गांव में एक की हालत गंभीर बनी हुई और लगभग सभी घरों में एक या दो लोग बुखार से पीड़ित हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में टीम को भेजकर मौत का कारण पता लगाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली के उलमा बोले: लोकसभा चुनाव में उसी को देंगे वोट, जो पास कराएगा ये बिल; जारी किया मुस्लिम एजेंडा

डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि भंद्रा गांव में कुछ लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इस पर टीम को गांव भेजा है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट बता सकेंगे।

गांव में मिली गंदगी

उसावां ब्लॉक क्षेत्र के गांव भंद्रा में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने निरीक्षण किया। गांव की कई गलियों में बेहद गंदगी मिली। साथ ही प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के सामने गंदगी व जलभराव को देखकर डीपीआरओ भड़क गई। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि जेसीबी मशीन के माध्यम से सारी गंदगी हटवा दी जाए। 

उन्होंने पंचायत घर पर पहुंचकर सचिव व पंचायत सहायक के कक्षा का खुलवाकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसमें इस माह की पंचायत सहायक की उपस्थिति नहीं लगी मिली। इस पर डीपीआरओ ने एक से 10 अक्तूबर की अनुपस्थिति लगाकर मानदेय काटने का आदेश दिए। गंदगी मिलने पर चार दिन पहले ही डीपीआरओ सफाई कर्मचारी को निलंबित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed