फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four teachers will protest against digitalization

Budaun News: डिजिटलाइजेशन के विरोध में चार को धरना देंगे शिक्षक

Fri, 01 Mar 2024 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four teachers will protest against digitalization
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शुक्रवार को मालवीय आवास पर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने परिषदीय स्कूलों के डिजिटलाइजेशन का विरोध किया। बैठक में तय किया गया कि शिक्षक चार मार्च को ब्लाक स्तर पर धरना देंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महानिदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा अव्यावहारिक आदेश जारी कर रहे हैं। अनुपालन न करने की स्थिति में शिक्षकों पर कार्रवाई के नाम पर धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत शिक्षकों द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से डिजिटलाइजेशन का विरोध दर्ज कराया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चार मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक डिजिटलाइजेशन के विरोध में धरना देने के बाद बीईओ के माध्यम से महानिदेशक बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन देंगे। बैठक में जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, अरविंद दीक्षित, दामोदर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, हरीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed