फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four sub-stations of 5 MVA capacity each will be built

Budaun News: पांच-पांच एमवीए क्षमता के चार उपकेंद्र बनेंगे

Fri, 06 Sep 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Four sub-stations of 5 MVA capacity each will be built
कलक्ट्रेट में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बैठक करतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई बैठक में डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाए। जहां नए विद्युत उपकेंद्र बन रहे हैं उसके निर्माण में देरी न हो। पांच-पांच एमवीए क्षमता के चार उपकेंद्र जल्द बनाए जाएं।
विज्ञापन


डीएम ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलवाने, बिजनेस प्लान, पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना की गति सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि रोस्टर के अनुसार- जिले में विद्युत आपूर्ति दी जाए। डीएम को अधीक्षण अभियंता विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले में चार नए विद्युत उपकेंद्र पांच-पांच एमवीए क्षमता के बनाए जाने हैं। इनमें से अनुगुईया में काम शुरू हो गया है, जबकि उपकेंद्र सैजनी, मौसमपुर मझारा व सराह बरौलिया बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 36 फीडरों को चिह्नित किया गया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है ताकि लाइन लॉस की समस्या कम की जा सके। बताया कि 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि के 271 लक्ष्य में से 204 की क्षमता वृद्धि हो चुकी है और 67 बाकी रह गए, 63 से 100 केवीए की क्षमता वृद्धि के 146 में से 85 की क्षमता वृद्धि हो चुकी है और 61 बाकी रह गए है। इसके अलावा 100 से 160 व 250 केवीए की क्षमता वृद्धि के 55 में से 50 की वृद्धि हो चुकी है और पांच बाकी रह गए हैं। इन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 10,16, 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों की शत-प्रतिशत क्षमता वृद्धि कर दी गई है। इस अवसर पर एडीएम एफआर वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल, एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह, एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed