फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four smugglers arrested with 100 crates of illegal liquor, two vehicles recovered.

Budaun News: सौ पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with 100 crates of illegal liquor, two vehicles recovered.
इस्लामनगर थाने पर आरोपी व बरामद शराब व अ​भियुक्त। स्रोत-पुलिस
इस्लामनगर। हरियाणा और पंजाब से तस्करी कर लोडर पिकअप वाहन से लाई जा रही सौ पेटी देशी अवैध शराब पुलिस ने पकड़ ली। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों के अलावा एक थार वाहन भी पकड़ा है। इस्लामनगर थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी देहात ह्देश कठेरिया ने बताया कि रविवार की शाम इस्लामनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरियाणा की शराब लोडर पिकअप वाहन से लाई जा रही है। सूचना को सही मानकर पुलिस गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे क्रॉसिंग अंडरपास चन्दौसी रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। इसी दौरान सफेद रंग की पिकअप व एक थार काले रंग की आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया तो थार गाड़ी बैरियर में टक्कर मारते हुए तेजी से इस्लामनगर की ओर भाग गई। पुलिस ने पिकअप को रोक लिया। उसमें बैठे चार लोगों को हिरासत में लेकर वाहन को थाने ले जाया गया। उधर, पीछा करके बिसौली कस्बे के सोमवार बाजार से थार भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए चारों अभियुक्तों ने अपना नाम पता हरियाणा के जिला चंदीगढ़ के थाना मोली जागरा के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी सुमित वर्मा पुत्र भजनलाल, हरियाणा के पानीपत निवासी गुड्डू पुत्र मकबूल, हरियाणा के जिला जींद निवासी पारुल पुत्र प्रताप सिंह और चंदीगढ़ निवासी मनीश शर्मा पुत्र उत्तम चंद्र शर्मा बताया।

उनके पास से 25 कार्टून में 100 पेटी अवैध शराब मिली है। 4800 पौव्वा हरियाणा ब्रांड के हैं। आरोपियों ने बताया कि सुनील कुमार व एक अन्य व्यक्ति के लिए वह काम करते हैं। उनका यही काम है। पुलिस सुनील व अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed