फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people including a girl were injured when a lintel collapsed during the rain

Budaun News: बारिश में लिंटर गिरने से बच्ची समेत चार घायल

Sat, 09 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four people including a girl were injured when a lintel collapsed during the rain
उझानी में लिंटर की चटकीं ईंटें गिरने से कमरे में पड़ा मलबा। संवाद - फोटो : mathura
उझानी। भदवारगंज मोहल्ले में लिंटर गिरने से गृहस्वामी समेत उनकी दोनों बेटियां और डेढ़ साल की मासूम घायल हो गई। धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने घायलों को निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला भदवारगंज निवासी वेदराम मौर्य के कमरे के लिंटर में बारिश के चलते दरार आ गई थी। बृहस्पतिवार रात को परिवार कमरे में बैठकर खाना खा रहा था कि अचानक लिंटर गिरा। उसके मलबे से गृहस्वामी वेदराम (60), उनकी विवाहित बेटियों में बुलंदशहर निवासी बबिता (30), गांव अढ़ौली निवासी गीता (26) और गीता की डेढ़ साल की बेटी जूली घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार और पड़ोस के लोग घायलों को निजी क्लीनिक में ले गए। अफरातफरी के माहौल के बीच मासूम जूली समेत चारों का उपचार कराया गया। वेदराम ने बताया कि उनके बेटे गोविंद का पिछले दिनों हादसे में पैर टूट गया था। दोनों बेटियां उसे देखने के साथ ही राखी बांधने के लिए घर आईं हुईं हैं। गनीमत रही जो मासूम जूली के ऊपर मलबा सीधे नहीं गिरा, वरना तो उसकी जान पर बन आती। हादसे की सूचना के बाद घायल महिलाओं की ससुराल से भी लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

उझानी में लिंटर की चटकीं ईंटें गिरने से कमरे में पड़ा मलबा। संवाद

उझानी में लिंटर की चटकीं ईंटें गिरने से कमरे में पड़ा मलबा। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed