{"_id":"6838af8c0907317f6c0628e7","slug":"four-people-died-in-separate-road-accidents-badaun-news-c-123-1-akb1003-140284-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
प्रेम सागर का फाइल फोटो।
बदायूं। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। उसमें बरेली में तैनात यातायात पुलिस कर्मी के पति की मौत हो गई। दूसरा हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में थाने के सामने हुआ। इसमें मुरादाबाद के युवक की मौत हो गई। तीसरा हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गोल्डन बरात घर के पास हुआ, जिसमें मामा-भांजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
-- -- -- -- -
हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, एक घायल
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मढि़या का रहने वाले अवधेश (25) अपने बहनोई वीरपाल के घर अन्नी भरकुईया गया था। वहां से बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे वीरपाल अपने बेटे प्रेम सागर व साले अवधेश को लेकर बाइक से बदायूं आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गोल्डन बरात घर के पास पहुंची कि तेज रफ्तर रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें वीरपाल व उनका बेटा प्रेम सागर गंभीर घायल हो गया। नवादा चौकी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्रेम सागर को भी मृत घोषित कर दिया। मामा-भांजे की मौत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चालक मौके से बस लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रेम वीरपाल का प्रेम सागर इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार सदमे है।
-- -- -- -- -- --
ट्रक की टक्कर में कार सवार युवक की मौत
बदायूं। लखनऊ के रहने वाले रविंद्र सिंह (42) की पत्नी बरेली में यातायात पुलिस में तैनात हैं। वह लखनऊ से कार से पत्नी के पास दो दिन पहले ही आए थे। बुधवार को वह कादरचौक थानाध्यक्ष धनंजय सिंह से मिलने के लिए आए थे। लौटते समय हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर पत्नी व परिवार केे लोग मौके पर आ गए। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना गेट के सामने बुधवार रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव बरौली रुस्तमपुर के रहने वाले शिशुपाल (25) अपने दोस्त ओमकार के साथ बुधवार को बिसौली के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब 11.30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। फैजगंज बेहटा थाने के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमकार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।