{"_id":"683b53c803176edddf0be678","slug":"four-people-died-in-road-accidents-in-24-hours-badaun-news-c-123-1-akb1003-140367-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसों में 24 घंटे में चार लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसों में 24 घंटे में चार लोगों की गई जान
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सिविल लाइंस और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की लाख कोशिश के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। हादसों के मामले में प्रदेश में बदायूं का 18वां स्थान है। शुक्रवार की रात से शनिवार शाम तक चार लोग सड़क हादसों में जान गंवाए। इन लोगों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।जिले में हर महीने सड़क हादसों में कई लोग जान गंवाते हैं।
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
बदायूं। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी लकी (25) गांव ब्योर निवासी अपने दोस्त को बाइक से छोड़ने गया था। भाई बबलू नेे बताया कि जब वह उसे छोड़कर घर लौट रहा था तभी गांव ब्योर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लकी को सीएचसी पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी अमित (35) शुक्रवार को अपनी बहन के घर बिसौली गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे इस्लामनगर-बिसौली रोड पर गांव पिवारी के पास बाइक के सामने सांड़ आ गया, जिससे बाइक टकरा गई। वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वह घायल को निजी अस्पताल ले गए। शनिवार की सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संवाद
-- -- -- -- --
कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, शाहजहांपुर के युवक की मौत
बदायूं। कार की टक्कर से घायल शाहजहांपुर के युवक की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। शाहजहांपुर जिला के थाना परौर क्षेत्र के गांव गेऊंड़ी का रहने वाला 25 वर्षीय अरविंद अपनी पत्नी मोहिनी और बेटा केशव के साथ बहन के घर आ रहा था। तीनों रोडवेज से बदायूं बस स्टैंड पर शुक्रवार करीब चार बजे पहुंच गए। उसने अपने बहनोई वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बनकोटा निवासी जगवीर को फोन करके बताया कि वह बस स्टैंड पर आ गया है। इस पर जगवीर बाइक लेकर उनको लेने आ गया। चारों लोग बाइक से गांव बनकोटा जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान कार ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार जगवीर, अरविंद, मोहिनी एवं केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर वजीरगंज के रहने वाले राजेंद्र पाल घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अरविंद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात अरविंद ने दम तोड़ दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास शनिवार को बाइक सवार तीन लोगों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पिता पुत्र घायल हो गए। हादसा उझानी-बदायूं रोड पर स्थित गांव जजपुरा के पास खाटू श्याम मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर बालजीत गांव निवासी वीरेंद्र पत्नी वीरावती (60) और बेटे मुनीश के साथ बाइक से दवा लेने के लिए शहर के निजी अस्पताल आ रही थे। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरावती समेत पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज ले गई। यहां डाॅ. ने वीरावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति व बेटे को भर्ती का इलाज चल रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद