फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four inter-district vehicle thieves nabbed, four bikes recovered

Budaun News: अंतरजनपदीय चार वाहन चोर दबोचे, चार बाइकें बरामद

Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four inter-district vehicle thieves nabbed, four bikes recovered
पुलिस लाइन में खड़े आरोपी। संवाद
बदायूं। थाना हजरतपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। एक तमंचा, कारतूस व चाकू आदि भी बरामद किया है। थाना पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसआई अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे गश्त के लिए थाने से निकले थे। थाना क्षेत्र के गांव कोडा जयकरन चौराहे से म्याऊं की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो एक बाइक पर चार लोग आते दिखाई दिए। बाइक को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने बाइक को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने बाइक का पीछा करके चारों को रोक लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चोर है और वह चोरी की बाइकों को बेचने के सिलसिले में निकले थे। चोरों ने अपना नाम सालिम पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला बड़ा परा थाना दातागंज, अली हुसैन पुत्र इजा हुसैन उर्फ भूरे निवासी गांव श्रीनगर थाना कलान जिला शाहजहांपुर, रिजवान पुत्र आले हसन निवासी ग्राम कौमी थाना परौर जिला शाहजहांपुर व समीर पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला बड़ा परा थाना दातांगज बताया। उनकी निशानदेही पर चार चोरी की बाइकें बरामद की गईं। तीन बाइकें जिले से ही चोरी की गईं। जिनकी अलग-अलग थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा किया और आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed