फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four huts caught fire due to sparking, seven animals burnt alive

Budaun News: स्पार्किंग से चार झोंपड़ियों में आग लगी, सात पशु जिंदा जले

Fri, 03 May 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four huts caught fire due to sparking, seven animals burnt alive
कादरचौक के गांव गंगपुर पुख्ता में घर में लगी आग से जला सामान।संवाद
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर पुख्ता में बृहस्पतिवार शाम बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से चार झोंपड़ियों में आग लग गई। इससे सात पशुओं की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गंगपुर पुख्ता गांव के चार भाइयों शिवरतन, देव सिंह, ओमवीर और प्रेम सिंह की झाेंपड़ियां पास-पास हैं। ग्रामीणों के मुताबिक प्रेम सिंह की झोंपड़ी के नजदीक बिजली का खंभा लगा है। शाम करीब चार बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से प्रेम सिंह की झोंपड़ी में आग लग गई। तेज हवा चल रही होने से कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर बाकी तीन भाइयों की झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

उन्हें झोंपड़ियों से सामान बाहर निकालने और पशुओं को खोलने तक का मौका नहीं मिला। आग से एक भैंस, तीन बकरियां और तीन गोवंशीय पशुओं की जलकर मौत हो गई। झोंपड़ियों में रखा सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घूरे से उठी चिंगारी से झोंपड़ी में लगी आग, दो लाख का नुकसान
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव उतरना में बृहस्पतिवार शाम घूरे से उठी चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। इससे दो लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। किसान कल्याण के परिवार वाले शाम के समय घरेलू काम निपटा रहे थे, तभी उनकी झोंपड़ी में आग लग गई। इससे नकदी, कपड़े, बर्तन समेत काफी सामान जलकर राख हो गया। कल्याण के मुताबिक, एक दिन पहले ही वह गेहूं बेचकर आए थे। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है। संवाद

कादरचौक के गांव गंगपुर पुख्ता में घर में लगी आग से जला सामान।संवाद

कादरचौक के गांव गंगपुर पुख्ता में घर में लगी आग से जला सामान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed