{"_id":"17bbad8a6c501dc547b1a8cee2436f87","slug":"four-hundred-and-presenting-research-dr-iqbal-will-be-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ शोध प्रस्तुत करने वाले डॉ. इकबाल होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ शोध प्रस्तुत करने वाले डॉ. इकबाल होंगे सम्मानित
badaun
Updated Fri, 22 May 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान में देश व विदेश में चार सौ से अधिक शोध प्रस्तुत कर शोध पत्रिकाओं में छाने वाले डॉ. इकबाल हबीब को बेस्ट सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण, वनस्पति विज्ञान में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए दिया जाएगा। बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया के लिए इंटनरनेशनल पब्लिसिंग हाउस नई दिल्ली द्वारा उन्हें नामित किया गया है।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. हबीब इस समय भारत की विभिन्न नदियों के जल प्रदूषण एवं उसमें पाए जाने वाले पेड़ पौधों के जीवन चक्र पर शोध कार्य कर रहे हैं।। डॉ. हबीब 50 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी के फैलो एवं आजीवन सदस्य भी हैं। उनके शोध कार्य की उपलब्धि यहां तक ही सीमित नहीं है। डॉ. इकबाल हबीब के नाम से पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रति वर्ष गोल्ड मेडल प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय सेमिनार एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अध्यक्ष पद एवं विभिन्न सेमिनारों में आयोजक सचिव भी रह चुके हैं। डॉ. हबीब ने शोध करते हुए वनस्पति विज्ञान मेें कई पेड़-पौधों के नाम भी रखे हैं। जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिल चुकी है। यह शोध पत्र जापान, हंगरी, नीदरलैंड आदि देशों में शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. हबीब कहते हैं कि शैवाल ही नहीं कई अन्य पदार्थ अभी वैज्ञानिकों की आंखों से ओझल हैं। समय के साथ इनकी खोज होती रहेगी। विज्ञान के लिए अभी खोज और अविष्कारों के लिए असीम क्षेत्र पड़े हैं।
विज्ञापन