फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four criminals from Haryana arrested in police encounter

Budaun News: हरियाणा के चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four criminals from Haryana arrested in police encounter
घायल बदमाश को ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
वजीरगंज (बदायूं)। लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों की बुधवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस से सुबह मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जबकि एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायलों को वजीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वजीरगंज पुलिस को रात करीब दो बजे सूचना मिली कि करेंगी गांव के अंडरपास के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अंडरपास के पास पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सुबह करीब चार बजे बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए सड़क की तरफ चले कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी जबकि बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हो गया है। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रवीण, अंकित, सागर व प्रीतम उर्फ करमवीर बताया है। उनके कब्जे से चार तमंचा 315 बोर, कारतूस, दो मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी हिमांक चौधरी व बदमाश प्रवीण व अंकित घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दिन में करते थे रेकी
बदमाशों ने बताया कि वह चारों लोग पिछले काफी दिनों से थाना वजीरगंज क्षेत्र और बरेली में लूट करने के लिए रेकी कर रहे थे। दिन में लूट करने के स्थान चिन्हित करते थे, जिससे एक ही रात में कई स्थानों पर लूट की जा सके। बुधवार की सुबह को लूटकांड को अंजाम देने की तैयारी थी कि पुलिस पहुंच गई और पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed