फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four bulls were killed by theft in Moosajhaag and the meat was taken away.

Budaun News: मूसाझाग में चोरी कर चार बैलों की हत्या, मांस ले गए

Sun, 08 Oct 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four bulls were killed by theft in Moosajhaag and the meat was taken away.
मूसाझाग थाना क्षेत्र में बैलों की हत्या के बारे में जानकारी लेते सीओ। संवाद
- थाना क्षेत्र के हथिनीभूड़ और भैंरो नगला गांव का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के बाद मूसाझाग इलाके में शुक्रवार रात चार बैलों की चोरी करके उनकी हत्या कर दी गई। चारों बैलों को तस्करों ने हथिनीभूड़ और भैंरो नगला गांव से चोरी किया था। रात में ही उन्हें खेतों में खींचकर ले जाने के बाद उन्हें मार डाला और उनका मांस गाड़ियों में भरकर ले गए। खेतों में उनके अवशेष पड़े मिले। पुलिस ने बैलों के अवशेषों काे दफन कराकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भैंरो नगला निवासी हीरालाल ने शुक्रवार रात अपने बैलों को पशुशाला में बांध दिया था और घर जाकर सो गए। सुबह पशुओं को जब चारा डालने पहुंचे तो उन्होंने अपने दोनों बैल नदारद देखे। वह तुरंत बैलों की खोजबीन में जुट गए। वह बैलों को खोजते हुए खेतों में पहुंचे, जहां उनको उनके अवशेष पड़े मिले।
विज्ञापन

सूचना पर गांव के और भी लोग भी आ गए। सूचना पर एसओ शिवेंद्र भदौरिया और बाद में सीओ उझानी शक्ति सिंह भी पहुंच गए। वह मामले की छानबीन कर ही रहे थे कि तभी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ में भी दो बैलों की हत्या कर दी गई है। भैंरो नगला में जानकारी जुटाने के बाद इंस्पेक्टर और सीओ हथिनीभूड़ गांव भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम हथिनीभूड़ निवासी ब्रजलाल ने बताया कि वह अब भी अपने बैलों से खेतीबाड़ी कर रहे थे। उन्होंने अपने बैलों को पशुशाला में बांध दिया था। सुबह आकर देखा तो दोनों गायब थे। इससे वह बैलों को खोजते हुए खेतों की ओर गए। जहां एक खेत में उनके बैलों के अवशेष पड़े मिले। थाना पुलिस ने यहां भी अवशेषों को दफन कराया। इस संबंध में पुलिस ने ब्रजलाल की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तस्करों को तलाश किया जा रहा है।
-
कुंवरगांव और बिनावर थाना क्षेत्र के हो सकते हैं तस्कर
कुंवरगांव, बिनावर और मूसाझाग थाना क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशुओं की हत्या का मामला सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोहिद्दीननगर में एक घर के अंदर संरक्षित पशुओं की हत्या कर दी गई थी, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली भी लगी थी। थाना पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। दूसरी घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना में हुई थी। यहां भी तस्करों ने दो बैलों को चोरी करके काट दिया था। इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन चार तस्कर अब भी फरार हैं।

-
साप्ताहिक बाजार से भगाए मीट विक्रेता
कुंवरगांव। क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशुओं की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पुलिस भी परेशान हो गई है। शनिवार को थाना पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में दबिश दी। जो लोग भी मीट बेच रहे थे, सभी को बाजार से भगा दिया गया। बताते हैं कि पुलिस ने कई क्षेत्रों में दबिश देकर मीट विक्रेताओं के लाइसेंस भी अपने कब्जे में ले लिए। वह कहां से मीट खरीद रहे हैं और बेच रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अधिकतर मांस विक्रेता ऐसे ही लोगों से मीट खरीद रहे हैं, जिससे वह काफी रुपया कमा रहे हैं। संवाद

मूसाझाग थाना क्षेत्र में बैलों की हत्या के बारे में जानकारी लेते सीओ। संवाद

मूसाझाग थाना क्षेत्र में बैलों की हत्या के बारे में जानकारी लेते सीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed