फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four blocks between Delhi and Lucknow will disrupt train movement.

Budaun News: दिल्ली-लखनऊ के बीच चार ब्लॉक बिगाड़ेंगे ट्रेनों की चाल

Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four blocks between Delhi and Lucknow will disrupt train movement.
बरेली। मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल में दिल्ली-लखनऊ, रोजा-सीतापुर रेलखंड में लिए जाने वाले चार ब्लॉक ट्रेनों की चाल को बिगाड़ने का काम करेंगे। रेलवे इस योजना पर काम कर रहा है कि इन ब्लॉक के दौरान ज्यादा गाड़ियां प्रभावित न हों। दरअसल, दिल्ली-कानपुर रेलखंड में भी इन दिनों मेगा ब्लॉक चल रहा है। इस रूट की पांच ट्रेनों को भी बरेली-मुरादाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए रोजाना औसतन 200 ट्रेनों का आवागमन होता है। इस बार होली के दौरान रेलवे ने 60 से ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन भी किया। दिल्ली-लखनऊ और रोजा-सीतापुर रेलखंड काफी व्यस्त होने के कारण ट्रैक, ओएचई और सिग्नल आदि की मरम्मत के लिए ब्लॉक नहीं लिया जा सका है। मुरादाबाद-बरेली, बरेली-रोजा, रोजा-सीतापुर और रोजा-लखनऊ रेलखंड में मरम्मत, इंजीनियरिंग कार्य और रेलवे स्टेशनों के यार्ड में सुधारात्मक काम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

होली के दौरान ट्रेनों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव होने के कारण प्रस्तावित काम टाल दिए गए हैं। होली के बाद अब ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कुछ कम होने लगा है। ऐसे में रेलवे इन ब्लॉक की तारीख तय करने में जुटा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ब्लॉक की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed