{"_id":"61aa6ad5d5fb354e8b5bb9e8","slug":"former-mlc-jitendra-yadav-took-a-dig-at-rahul-gandhi-badaun-news-bly4681192145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। नगर पंचायत में शुक्रवार को माधव किसान मेला का जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तो यह भी नहीं पता है कि गाय व गधे के बच्चे में क्या अंतर है। ऐसे में वह किसानों का भला कैसे करेंगे। जितेंद्र यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने एक विपक्ष की पार्टी से जुड़े एक जनप्रतिनिधि का नाम लिए बिना कहा कि उनका राजनीतिक वध वही करेंगे। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा मेला भाईचारे का प्रतीक होते हैं। कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है। योगी सरकार में गुंडा माफिया नजर अब नजर नहीं आते। मेला मालिक मयंक गुप्ता ने कहा कि मेला का स्वरूप भव्य हो रहा है। मेला में बड़ी संख्या में दुकानें, खेल-तमाशे पहुंचे हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को मेला में दंगन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, हरिओम पाराशरी, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अमित गुप्ता, अजय कुमार आदि रहे।