फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former Congress leader Atif Khan joined BSP along with hundreds of supporters

Budaun News: सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता आतिफ खांन

Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Former Congress leader Atif Khan joined BSP along with hundreds of supporters
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेता बाबू मुनकाद अली का स्वागत करते कार्यकर्ता व नेता। स्रोत-स
बदायूं। दातागंज विधानसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व कांग्रेस नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के नगला मंदिर के निकट शादी हाल में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने आतिफ खान का पार्टी में स्वागत किया। कहा कि आतिफ जैसे नेताओं की बसपा को जरूरत है। आज से दातागंज विधानसभा जिले में सबसे मजबूत हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व बरेली लखनऊ मंडल प्रभारी धनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बदायूं से बसपा का पुराना नाता है। भाजपा के नेताओं ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बहन कुमारी मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। इस मौके पर बरेली मंडल रनवीर कश्यप, राजवीर सिंह गौतम, मंडल प्रभारी जयपाल सिंह, पंकज कुरीर, डॉ क्रांति कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर छात्रावास के निकट बसपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed