{"_id":"f58ce388229705fb9a7f9fdbd442ab26","slug":"forlen-connectivity-planning-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन से जोड़ने की योजना खटाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन से जोड़ने की योजना खटाई में
badaun
Updated Sun, 07 Jun 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में जहां से राजमार्ग गुजर रहे हैं। उनको आपस में फोरलेन से जोड़ने की योजना फिलहाल खटाई में पड़ी दिखाई देती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस संबंध में प्लान की घोषणा की थी। बदायूं से भी प्रस्ताव भी मंगाए गए थे। फिलहाल जब बदायूं-बरेली फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ, तो आगे अन्य जिलों को आपस में फोरलेन से जोड़े जाने की उम्मीद भी जगी थी, लेकिन अब ये प्लान ठंडे बस्ते में पड़ गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही बदायूं-बरेली के बीच 54 किमी में फोरलेन का काम तेज गति से शुरू हो गया था। यह मार्ग बरेली-मथुरा हाईवे पर पड़ता है। इसके अलावा इस जिले को अन्य पड़ोसी जिलों से फोरलेन के तहत जोड़ने की योजना तैयार की गई। इनके लिए सर्वे को कई महीने पहले हो गया, इसके बाद कोई सुध नहीं ली गई है। क्षेत्रवासियों को आस थी कि अब ये जिला तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब सिर्फ बरेली- बदायूं के बीच ही फोरलेन का काम हो रहा है। शेष जगहों के हालात जस के तस हैं। ऐसे में जिला मुख्यालयों को आपस में फोरलेन से जोड़ने की योजना खटाई में नजर आ रही है।
विज्ञापन
000000000
बदायूं से गुजरने वाले हाईवे से जुड़े है ये जिला मुख्यालय
हाईवे का नाम- बदायूं-बिजनौर
सीमावर्ती जिला- संभल
हाईवे का नाम- बदायूं-मेरठ
सीमावर्ती जिला-बुलंदशहर
हाईवे का नाम- मुरादाबाद-फर्रुखाबाद
सीमावर्ती जिला-मुरादाबाद और फर्रुखाबाद
हाईवे का नाम- बरेली-मथुरा
सीमावर्ती जिला कासगंज
0000000000
बदायूं-बरेली फोरलेन का आगे बढ़ाने का है प्रस्ताव
बरेली-मथुरा हाईवे पर जहां बरेली और बदायूं के बीच फोरलेन का निर्माण हो रहा है। इस बीच बदायूं पीडब्ल्यूडी से इसे कछला तक बढ़ाने का प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन इस प्रस्ताव के बीच जब जिले से जिले के बीच फोरलेन की घोषणा याद आई, तो इसे जहां का तहां छोड़ दिया गया है। माना जा रहा है फिलहाल जिला से जिला को फोरलेन से जोड़ने की बात इस समय खटाई में जरूर है, लेकिन इस पर संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
000000000
अभी तक फोरलेन के लिए कोई नई मंजूरी सामने नहीं आई है। प्रस्ताव तो विभाग से जाते रहते हैं। अगर, शासन नए फोरलेन के प्रस्ताव मांगेगा तो विभाग प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
-विजय कुमार, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड