फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Forest guard misbehaved with forest officer, report filed

Budaun News: वन दरोगा से वन रक्षक ने की बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forest guard misbehaved with forest officer, report filed
बदायूं। सहसवान कोतवाली में वन दरोगा की तहरीर पर एक दिसंबर को हुए एक मामले में वन रक्षक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत बदसलूकी एवं धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहसवान रेंज के वन दरोगा विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक दिसंबर को सुरक्षा श्रमिक रोहताश, विनीत कुमार के साथ प्रभागीय कार्यालय बदायूं से सहसवान रेंज कार्यालय आए थे। यहां वन रक्षक अनिल राजपूत शराब के नशे में मिले। वह सीधे रेंज अधिकारी के आवास पर पहुंचे। जहां उनसे वार्ता की। कुछ समय बाद उन्होंने खाना बनाने वाले पुष्पेंद्र यादव पुत्र भूरे निवासी ग्राम सिलहरी कोतवाली सहसवान को बुलाया। जहां उससे दाल-चावल-रोटी बनाने को कहा।
विज्ञापन

इस पर पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि यहां पहले से ही मीट बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने मीट बनवाने के संबंध में जानकारी चाही। यह आवाज सुनकर नशे में वनरक्षक अनिल राजपूत रसोई में आ गया। वह उनके साथ विवाद करने लगा। जाति सूचक शब्द कहे। वन रक्षक ने रसोई घर का सारा सामान फेंक दिया। इस दौरान वन रक्षक धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अब वन रक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed