फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   forest department team caught six poachers while hunting pigs in Sirsauli

सुअरों का शिकार करते पकड़े शिकारी: जंगल में दो दिन से डाल रखा था डेरा, वन विभाग की टीम छह को दबोचा

Fri, 05 Jan 2024 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 11:06 PM IST
सार

सूअरों का शिकार करते समय वन विभाग की टीम ने छह शिकारियों को पकड़ा है। बता दें कि दो-तीन सूअरों को जाल के जरिये पकड़कर वह एक दिन पहले ही ले गए। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने सरसों की फसल के पास जाल बिछ़ाकर आसपास इलाके से उसी ओर सूअरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
forest department team caught six poachers while hunting pigs in Sirsauli
सुअरों का शिकार करते पकड़े शिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसौली के जंगल में सूअरों का शिकार करते समय वन विभाग की टीम ने छह शिकारियों को दबोच लिया। टीम को शिकारियों के पास जाल समेत रस्से और दो बेहोश सूअर भी मिले।

विज्ञापन


सिरसौली के जंगल में जंगली सूअर पिछले कई दिनों से फसलों के आसपास देखे जा रहे थे। इसकी भनक शिकारियों को लगी तो वह बृहस्पतिवार सुबह से ही इलाके में आ धमके। बता दें कि दो-तीन सूअरों को जाल के जरिये पकड़कर वह एक दिन पहले ही ले गए। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने सरसों की फसल के पास जाल बिछ़ाकर आसपास इलाके से उसी ओर सूअरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दोपहर में दो सूअर शिकारियों के जाल में फंस गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं वन रेंजर आकांक्षा गुप्ता के नेतृत्व में वन कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। वन विभाग की टीम ने अब्दुल्लागंज चौकी पुलिस की मदद से छह शिकारियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पहचान रितिक (23) पुत्र कलूट राम, विशाल (22) पुत्र सुदेश, जितेन्द्र (25) पुत्र नरेंद्र सिंह, मानसिंह (50) पुत्र यादराम, मोनू (19) पुत्र रामसिंह और अभिषेक (19) पुत्र महेन्द्र सभी निवासी मंडी धनौरा, अमरोहा के रूप में हुई।  

पूछताछ शिकारियों ने इलाके के ही दो लोगों के नाम बताए हैं, जिनके बुलावे पर ही वह शिकार करने को पहुंचे थे। वन विभाग की टीम ने इसे लेकर भी मौके पर ही तहकीकात की है।

कटरी के इलाके में भी सक्रिय रहते हैं शिकारी
पिछले साल ठंड के दिनों में गंगा किनारे की कटरी के जंगल में जंगली सूअरों की आवाजाही सबसे ज्यादा रही थी। शिकारियों ने उस वक्त चार-पांच सूअरों को शिकार किया था। शोर मचने के बाद कटरी के इलाके में फिर से शिकारी नजर नहीं आए। इसके बाद शिकारियों की नजर सहसवान क्षेत्र पर रही। बताते हैं कि शिकार के बाद जंगली सूअरों का मांच बेच दिया जाता है।


 उझानी इलाके में जंगली सूअरों का शिकार करते कुछ लोग पकड़े गए हैं। कोई सूअर मरा नहीं है। जो लोग पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। - आकांक्षा गुप्ता, रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed