फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Forensic experts will tell that the teenager was thrown on the teenager or some other substance

फोरेंसिक एक्सपर्ट बताएंगे किशोरी पर फेंका गया था तेजाब या कोई अन्य पदार्थ

Wed, 10 Jun 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Forensic experts will tell that the teenager was thrown on the teenager or some other substance
बदायूं। अलापुर क्षेत्र में किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले मेें अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट सर्जन को रेफर की गई थी। मंगलवार को सर्जन ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को रेफर कर दी। अब फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट लगने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किशोरी पर वास्तव में तेजाब फेंका गया था या कोई अन्य पदार्थ डाला गया।
विज्ञापन

बीते पांच जून अलापुर क्षेत्र के ग्राम नैथू निवासी एक किशोरी ने अपने गांव के चार युवकों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया था। उस दिन परिवार वाले किशोरी को लेकर सीधे बरेली चले गए थे। इसके दूसरे दिन डीआईजी के आदेश किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया जहां ईएमओ ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। उन्होंने प्रथम दृष्टतया तेजाब गिरने की पुष्टि की थी। इसके अलावा ईएमओ ने केस सर्जन को रेफर कर दिया था। छह जून से पुलिस सर्जन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। सर्जन से बात की लेकिन उन्होंने इस पर आखिरी रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। उन्होंने लिखा कि ये फोरेंसिक एक्सपर्ट ही बता सकते हैं कि वास्तव में कौन सा पदार्थ गिरा था। मंगलवार को उनकी ओर से जारी पत्र फोरोंसिक एक्सपर्ट को भेज दिया गया है लेकिन अभी फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट नहीं लगाई है। बुधवार को इस पर आखिरी रिपोर्ट लगेगी। तभी पुलिस के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अलापुर पुलिस आज किशोरी को लेकर आई थी। ईएमओ ने सर्जन को लिखा था लेकिन सर्जन ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को लिख दिया है। अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट मौजूद हैं। अगर वह पुष्ट नहीं कर पाते हैं कि किसी बड़े हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed