फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Food poisoning

एक परिवार के पांच सदस्य फूड प्वॉइजनिंग के शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Mar 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning
बदायूं। करीब डेढ़ महीने पहले उघैती के दियोरी अमृत में हुई फूड फूड प्वॉइजनिंग की घटना को लोग भुला भी नहीं पाए कि रविवार को मुजरिया क्षेत्र के ग्राम पालपुर में एक परिवार के पांच सदस्यों को फूड प्वॉइजन हो गया। हालात बिगड़ने पर पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फूड प्वॉइजन होने की वजह क्या रही यह न तो पीड़ित बता पा रहे हैं और न ही इलाज करने वाले डॉक्टर। फिलहाल सबको पांचों के ठीक होने का इंतजार है।
विज्ञापन

पालपुर निवासी मुनीम (55) पुत्र ख्यालीराम गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। शनिवार शाम उनके घर में मेथी का साग-आलू बने थे। खाना मुनीम की पत्नी भगवती देवी (50) ने बनाया था। रात में करीब आठ बजे मुनीम, उनकी पत्नी भगवती, बेटी सुनीता (22), नन्हीं (16) और नीतू (13) ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सभी ने दूध पिया था।उसके बाद सभी लोग सो गए। रविवार सुबह दंपती और उनके तीनों बच्चों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए। चक्कर भी आ रहे थे। इसका पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पांचों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत खराब देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी को भर्ती कर लिया गया। उनकी तबीयत कैसे बिगड़ी इसका पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि दूध में कुछ गिर गया होगा।
विज्ञापन

दियोरी अमृत गांव में फूड प्वॉइजन से बीमार हुए थे साढ़े छह सौ लोग
उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरी अमृत में करीब डेढ़ माह पूर्व दावत खाने के बाद करीब साढ़े छह सौ लोगों को फूड प्वॉजन होने से हालत बिगड़ी थी। इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थाई अस्पताल बनाना पड़ा था। कई दिन तक इलाज चलने के बाद लोगों की जान बची थी। इस घटना को लोग भुला नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों सदस्य एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन सभी को उल्टी-दस्त हुए। उन्होंने कुछ ऐसा जरूर खाया होगा, जिससे तबीयत बिगड़ी थी। क्या खाया, यह तो वही लोग जानें। फिलहाल उनकी हालत में कुछ सुधार है।

डॉ. जीके गुप्ता, ईएमओ जिला अस्पताल
यह घर का मैटर है। उन्होंने अपने घर का दूध पिया और मेथी का साग खाया है। फूड इंस्पेक्टर अस्पताल गए थे। उन्होंने परिवार वालों के बयान लिए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा। तभी कुछ बता सकते हैं।
चंद्रशेखर शर्मा, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed