फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Food poisoning

दियोरी अमृत में हालात बेकाबूः फूड प्वॉइजनिंग के मरीजों की संख्या 650 के पार पहुंची

Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning
उघैती। दियोरी अमृत में मंगलवार को भी हर तरफ फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीज नजर आए। जिधर देखो उल्टी, दस्त, सिर दर्द के शिकार लोग इलाज के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे। प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए अस्थाई अस्पताल से सोमवार को भर्ती काफी मरीजों को छुट्टी दे दी गई। करीब 250 मरीजों का इलाज मंगलवार को भी चलता रहा। शाम होते-होते 400 से ज्यादा और मरीज पहुंच गए, जिनमें से 15 लोगों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। दो दिन में करीब 650 लोगों का भर्ती कर इलाज करना पड़ा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दिन में दहगवां और रात में सहसवान सीएचसी के डॉक्टरों की टीम को यहां लगाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पड़ोसी गांव कृपालपुर, धर्मपुर, करियामई, सोहरा और नाधा से भी मरीजों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। प्राथमिक विद्यालय में इतनी जगह भी नहीं बची है, जहां लिटाकर बीमारों का इलाज किया जा सके। बीमार कहीं जमीन पर पड़े रहे तो कहीं एक साथ छह-सात लोगों के ड्रिप लगाई गई।10 डॉक्टरों की टीम भी नाकाफी नजर आ रही है। प्राथमिक स्कूल के अंदर जगह न बचने पर डॉक्टरों को स्कूल के मैदान में ही मरीजों का इलाज करना पड़ा। काफी संख्या में मरीजों को धूप में खुले आसमान के नीचे लिटाना पड़ा। कुछ बीमार लोग घरों से चारपाई और लिहाफ आदि लेकर भी पहुंच रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के एक-एक कमरे में 20-30 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो दिन में ओपीडी में 900 लोग आए।
विज्ञापन

एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहनों ने भेजे मरीज
मंगलवार को दियोरी अमृत कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में एंबुलेंस को लेकर भी यहां समस्या रही। दो एंबुलेंस से मरीजों को एक बार रेफर कर दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस आई ही नहीं। ऐसे में गंभीर बीमार लोगों को जिला अस्पताल निजी वाहनों से भेजा गया। देर शाम तक पड़ोसी गांवों में मरीजों के दियोरी अमृत में बनाए गए अस्थाई अस्पताल में पहुंचाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार साल पुराने गेहूं का बताया जा रहा आटा
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दावत में हाकिम सिंह ने जिस आटे का इस्तेमाल किया वह गेहूं तीन से चार चाल पुराना था। संभवत: गेहूं खराब होने की वजह से फूड प्वॉजनिंग हो सकती है। हाकिम सिंह ने भी गेंहू पुराना होने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि आटे का सैंपल लिया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दो दिन सामान्य हो जाएंगे हालात - सीएमओ
दियोरी अमृत में फूड प्वॉइनिंग के मामले में दिन और रात में दो टीमों को लगाया गया है। लगातार मरीज मिल रहे हैं। लोगों को उल्टी, दस्त, जी मिचलाना, सिर दर्द की शिकायत है। दवाओं की कोई कमी नहीं है। आस-पास के गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा जा रहा है। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। दो तीन दिन में हालात पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है। बीमार लोगों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। एक एसीएमओ को निगरानी में लगाया गया है। डीएम खुद पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
दहगवां ब्लॉक के गांव दियोरी अमृत में फूड प्वॉइजनिंग से लोग बीमार हुए हैं। इसको लेकर सामान देने वाले किराना व्यापारी और कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, साथ ही खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई गई, जिसकी जांच कराई जा रही हैं। वहां से जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- कुमार प्रशांत, डीएम
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया था। मंगलवार को सैंपल भरा हैं। उसको जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद भी इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।
- लाल बहादुर सिंह, एसडीएम सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed