फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Following Ujhani three teachers Notice of termination of service

उझानी ब्लाक के तीन शिक्षकों  को सेवा समाप्ति का नोटिस

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे समय से चल रहे गायब, खंड शिक्षाधिकारी को दी नोटिस की प्रति
 लंबे समय से स्कूलों से गायब चल रहे तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किए गए हैं। इस संबंध में बीएसए पीसी यादव ने उझानी के खंड शिक्षाधिकारी को भी नोटिस की प्रति दी है। विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि जिले में और भी तमाम शिक्षक हैं, जो निरंतर गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हें पर भी कार्रवाई सुनिश्चित मानी जा रही है। 
उझानी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी लाल बाबू द्विवेदी ने गत 26 अगस्त को ब्लाक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय बुर्रा फरीदपुर की प्रधानाध्यापक मनोरमा 20 जुलाई 2016 से लगातार बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहीं हैं। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय बितरोई की सहायक अध्यापिका वंदना भारती ज्वाइन करने के बाद से ही गैरहाजिर चल रही हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय रायपुर में तैनात सहायिका कंचन कुमारी 26 जुलाई से अनुपस्थित चल रही हैं। बीईओ को स्कूलों के स्टाफ ने बताया कि सभी बिना सूचना के गैरहाजिर हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने तीनों शिक्षकों के गैरहाजिर होने की सूचना बीएसए पीसी यादव को दी। बीएसए ने बताया कि तीनों शिक्षकों के बिना सूचना के निरंतर गैरहाजिर रहने पर उनकी सेवा समाप्ति की नोटिस जारी किया गया है। उनका कहना है कि इस तरह गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि जिले के अन्य ब्लाक क्षेत्रों में भी कई ऐसे और शिक्षक हैं जो बिना सूचना के स्कूलों से गायब चल रहे हैं। उनके बारे में भी खंड शिक्षाथिकारियों से बीएसए ने रिपोर्ट तलब की है। चर्चा है कि जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रिलीविंग के नाम पर पांच-पांच हजार वसूलने पर शिक्षक सस्पेंड
बीएसए से की थी दो शिक्षकों ने शिकायत, म्याऊ  क्षेत्र का है मामला
अंतरजनपदीय तबादले पर जाने वाले शिक्षकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

 अंतरजनपदीय तबादले पर जाने वाले दो शिक्षकों ने रिलीविंग के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये वसूलने का ब्लाक म्याऊं के एक शिक्षक पर आरोप लगाया। बीएसए ने शिक्षक को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर उन्होंने धन वसूलने वाले शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

यह मामला ब्लाक म्याऊं क्षेत्र का है। प्राथमिक विद्यालय ढका के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा और प्राथमिक विद्यालय बघौरा के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार का पिछले दिनों जारी सूची के अनुसार अंतर्जनपदीय तबादला हुआ था। सो उन्होंने ब्लाक क्षेत्र से कार्यमुक्त होने के लिए खंड शिक्षाधिकारी से अनुमति मांगी थी। दोनों शिक्षकों ने बीएसए पीसी यादव से मिलकर शिकायत की थी कि ब्लाक क्षेत्र में तैनात शिक्षक शिवओम शर्मा जो पूर्व माध्यमिक  विद्यालय दियोरिया में तैनात हैं। उन्होंने रिलीव कराने के लिए पांच-पांच हजार रुपये वसूले थे। बीएसए ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक शिवओम शर्मा को आज तलब किया। आरोप के आधार पर उन्होंने शिक्षक शिवओम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया। उन्हें अपने मूल स्कूल में ही उपस्थिति देने के आदेश भी जारी किए हैं। इधर, इस कार्रवाई से दलाल किस्म के शिक्षकों और कर्मचारियों में भी खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed