फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Follow the traffic rules bus drivers and conductors

Budaun News: यातायात नियमों का पालन करें बस चालक और परिचालक

Thu, 03 Aug 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules bus drivers and conductors
जिला बस आपरेटर यूनियन द्वारा एसएसपी डॉ ओपी सिंह को किया सम्मानित। संवाद
सभी से हाथ उठाकर दिलवाई गई सुरक्षा संबंधी शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला बस आपरेटर यूनियन की ओर से सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता सम्मेलन का आयोजन प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में किया गया। एसएसपी समेत पुलिस व एआरटीओ ने प्राइवेट बस चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानी रखकर चलने की अपील की।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि वह सभी चालक-परिचालकों से अपेक्षा करेंगे कि वे रास्तों पर अनावश्यक रूप से सवारी लेने के लिए चौराहों पर अपनी गाड़ियां खड़ी न करें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने चालक परिचालकों से हाथ खड़े कराकर इसकी शपथ भी दिलाई कि वह किसी भी दशा में नशे की हालत में गाड़ी का संचालन नहीं करेंगे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि कि दुर्घटना में अक्सर बड़े वाहन की गलती मानी जाती है ऐसे में बड़े वाहनों के चालकों को चाहिए कि अपने वाहनों को सुरक्षित चलाने में अपना ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार व पीटीओ रमेश चंद प्रजापति ने भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। अंत में यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए प्रतीक चिह्न दिए। इस मौके पर यातायात उपाधीक्षक पवन कुमार, टीएसआई शैलेंद्र सिंह, नितिन कुमार, रवीश कुमार, वीरेश कुमार, नरेश कुमार, सरफुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed