फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

जलस्तर कम पर अब कटान तेज

Sat, 30 Jul 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
floud
अहमदनगर बछौरा में कटान रोकने को लगाए गए बालू भरे बोरे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर शुक्रवार को घटकर खतरे के निशान से करीब 16 सेमी नीचे आ गया। हालांकि, जलस्तर अब भी चेतावनी के निशान से ऊपर है। ऐसे में गंगा ने तटवर्ती इलाकों में कटान एक बार फिर से तेज कर दिया है। दातागंज तहसील के गांव असमया रफतपुर और अहमदनगर बछौरा में कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को फिर से मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.7 मीटर दर्ज किया गया। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का निशान 161 मीटर पर है। शुक्रवार को गंगा में नरौरा से 32778, बिजनौर से 80195 और हरिद्वार से 84078 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम छह बजे कछला में मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.84 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे और चेतावनी के निशान से 84 सेमी ऊपर है। जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बाढ़ खंड को कटान रोकने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। गंगा-बहावा तटबंध के आसपास भी कटान तेज होने लगा है। सबसे ज्यादा कटान उसहैत और उसावां बांध के आस-पास के तटवर्ती गांवों में हो रहा है।
विज्ञापन

लगातार हो रहे कटान के कारण सदर, दातागंज और सहसवान के तटवर्ती इलाकों में अब तक सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। इधर, एक बार फिर से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश शुरू होने के साथ गंगा का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान के पार होने का संदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शुक्रवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर और चेतावनी के निशान से 84 सेमी ऊपर रहा। तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गया है। अहमदनगर बछौरा, असमया रफतपुर के आस-पास कटान रोकने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभिंयता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed