फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से 42 सेमी ऊपर

Fri, 22 Jul 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत में तटबंध से टकराता बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा में बृहस्पतिवार को भी नरौरा बैराज से 21861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.42 दर्ज किया गया। मीटरगेज पर खतरे की चेतावनी का निशान 161 और खतरे का निशान 162 मीटर पर है। गंगा अब भी चेतावनी के निशान से 42 सेमी ऊपर हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों गंगा ने खतरे का निशान पार कर दिया था। इसके बाद से जलस्तर में कमी आने लगी और जलस्तर में कमी के साथ ही कटान भी तेज हो गया। उसहैत के गांव अहमदनगर बछौरा में अब भी कटान हो रहा है। हालांकि, गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों के जिन स्थानों पर कटान हो रहा था वहां अब कटान रोकने के उपाय किए जाने के बाद हालात कुछ सुधरे हैं। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से 21661, बिजनौर से 42918 और हरिद्वार से 72592 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

गंगा में उफान के बीच दातागंज और सहसवान तहसील के 20 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। सहसवान के तटवर्ती गांवों में भी गंगा कटान कर रही हैं। आने वाले दिनों में जलस्तर में और इजाफा होने के साथ एक बार फिर से गंगा के खतरे के निशान के पार होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा मीटरगेज पर खतरे की चेतावनी के निशान से करीब 41 सेमी ऊपर बह रही हैं। खतरे का निशान 161 और चेतावनी का निशान 161 मीटर पर है। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से 21861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो कछला पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गंगा फिर से खतरे के निशान को पार कर सकती हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed