फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा के जलस्तर में कुछ और गिरावट, अब कटान तेज हुआ

Tue, 21 Sep 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
floud
सहसवान के तटवर्ती गांव में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में सोमवार को कुछ और कमी दर्ज की गई। हालांकि, तटवर्ती इलाकों में गंगा अब भी कटान कर रही हैं। उसहैत और सहसवान के तटवर्ती इलाकों में भी कटान तेज हो गया है। अगले एक-दो दिन में हालात कुछ सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच नरौरा बैराज से सोमवार को भी गंगा में 62 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। सोमवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.080 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 पर है।
विज्ञापन

हाल ही में दिनों में गंगा में नरौरा बैराज से कई दिन तक एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इस कारण उसहैत और सहसवान के तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। कई गांवों में बाढ़ का पानी भी घुस गया। कटान में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई। दो दिन से गंगा में जलस्तर घटने के साथ कटान तेज हो गया है। उसहैत बांध पर हालात अब भी संवेदनशील हैं। इसके अलावा गंगा-महावा और जोरीनगला बांध पर भी गंगा कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला, रहपुरा के तटों पर कटान हो रहा है। सहसवान में तेलिया नगला, कोतलनगला, आसे नगला, तोफ़ीनगला में कटान तेज हो गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य हैं। एक दो दिन में जल स्तर और कम होने के बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर
सोमवार- 162.080
रविवार- 162.250
शनिवार- 162.350
शुक्रवार- 162.460
बृहस्पतिवार- 162.350
-
गंगा का जलस्तर कम होने के साथ हालात सामान्य हो रहे हैं। जिन स्थानों पर कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। आने वाले एक दो दिन में हालात पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है।
- नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed