फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, कटान भी तेज

Sat, 18 Sep 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत तटबंध तक पहुंचा बाढ़ का पानी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा में नरौरा बैराज से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। सहसवान और उसहैत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया तो कई स्थानों पर गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। शुक्रवार को कछला में खतरे के निशान पर गंगा का मीटर गेज 162.46 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 सेमी पर है।
विज्ञापन

गंगा में उफान के कारण उसहैत और सहसवान में हालात संवेदनशील हो रहे हैं। उसहैत बांध को अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया गया है। गंगा-महावा और नगला अजमेरी बांधों पर भी हालात संवेदनशील हैं। सहसवान के गांव तेलिया नगला, कोतल नगला, आसे नगला, तोफी नगला में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है। खिरकवारी, मानपुर पुख्ता में भी तेजी से कटान हो रहा है। उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला और रहपुरा में बाढ़ का पानी घुस गया है। अहमदनगर बछौरा, जसवंत नगला समेत कई गांवों में कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह का कहना है कि कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। उसहैत बांध पर हालात अतिसंवेदनशील हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed