फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   flood like situation in villages adjoining Ganges

नरौरा से गंगा में छोड़ा गया 49000 क्यूसेक पानी, गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Sat, 22 Jul 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 22 Jul 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
flood like situation in villages adjoining Ganges

नरौरा बैराज से शनिवार को गंगा में 49000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ने से उससे सटे कुछ गांवों में भू-कटान का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ जैसी अभी कोई स्थिति नहीं है।

विज्ञापन

जिले में गंगा और रामगंगा में बाढ़ से करीब 250 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। गंगा से सहसवान, सदर और दातागंज तहसील के गांवों में बाढ़ की आशंका रहती है। रामगंगा भी दातागंज तहसील क्षेत्र के गांवों को प्रभावित करती है। इस समय नदी उसैहत में जमींदाराना, सहसवान में नगला अजमेरी बांध पर कटान कर रही हैं। बाढ़ खंड के अधिकारी का कहना है कि अभी बाढ़ आने की संभावना नहीं है। गंगा का जल स्तर कछला में 162.95 गेज पर है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि कटान रोकने के लिए पहले मरम्मत करी दी गई है।  अभी कोई खतरे की स्थिति नहीं है।      
विज्ञापन


उसैहत और सहसवान के कुछ गांवों तक पहुंचा पानी      
सहसवान और दातागंज तहसील के कुछ गांवों तक पानी पहुंच चुका है, लेकिन इसकी बाढ़ खंड विभाग कोई जानकारी नहीं है। पिछले सोमवार को नरौरा बैराज से 30657 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तो उसैहत के पथरामई गांव तक पानी पहुंचा था। इससे जाहिर है कि 49000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद गांव प्रभावित हो सकते हैं। उसैहत क्षेत्र के गांव भकरोली, कोका नगला, धोबी नगला, नगला बछेली, पंखिया नगला समेत गंगा किनारे के कई गांवों की जमीन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed