फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flood increased the distance between Dataganj-Faridpur... Neglect of those responsible created misery

Budaun News: बाढ़ ने दातागंज-फरीदपुर के बीच बढ़ाई दूरी... जिम्मेदारों की अनदेखी ने दुश्वारी

Thu, 23 Nov 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Flood increased the distance between Dataganj-Faridpur... Neglect of those responsible created misery
मुड़ा पुख्ता में बना पुल
बदायूं/दातागंज। रामगंगा में आई बाढ़ मुड़ा पुख्ता में बने पुल का पहुंच मार्ग बहा ले गई। इससे दातागंज से मुड़ा पुख्ता होते हुए बरेली के फरीदपुर तहसील मुख्यालय का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। दातागंज इलाके के करीब 40 गांवों के लोगों को फरीदपुर जाने के लिए अब 15 से 35 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

तहसील दातागंज क्षेत्र के मुड़ा पुख्ता गांव के पास फरीदपुर को जोड़ने के लिए रामगंगा पर 650 मीटर लंबे पुल का निर्माण सेतु निगम की ओर से वर्ष 2019 में कराया गया था। चूंकि फरीदपुर और दातागंज तहसील क्षेत्र के लोगों की काफी जमीनें एक-दूसरे के क्षेत्र में है, ऐसे में इस पुल का निर्माण होने के बाद दातागंज और फरीदपुर के लोगों को काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन

हालांकि उस वक्त स्थानीय लोग पुल की लंबाई बढ़ाने की बात कह रहे थे, लेकिन तब किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। सितंबर 2023 को रामगंगा में आई बाढ़ इस पुल का पहुंच मार्ग बहा ले गई। इसकी वजह से इलाके में पड़ने वाले 40 गांवों के करीब 80 हजार लोग प्रभावित हैं। अधिकांश लोगों का इधर से बरेली के फरीदपुर तहसील आना-जाना रहता है, अब उनका आवागमन पूरी तरह ठप है। लोगों का कहना है कि रामगंगा में पानी घट गया है, इसके बाद भी पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल से आवागमन बंद होने से बढ़ गया फेर
बदायूं शहर से दातागंज की दूरी 28 किलोमीटर है। दातागंज से मुड़ा पु़ख्ता होते हुए फरीदपुर 25 किलोमीटर दूर है, लेकिन पहुंच मार्ग कट जाने से अब लोगों को बेलाडांडी पुल से होकर आना-जाना पड़ रहा है। ऐसे में करीब 15 किलोमीटर का फेर पड़ रहा है। वहीं अगर बरेली के कैंट होकर आना-जाना होता है तो करीब 35 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

व्यापारियों को भी हो रही दिक्कत
लोगों का कहना है कि पुल का पहुंच मार्ग टूटने की वजह से व्यापारियों को भी दिक्कत भी हो रही है। बहुत से दुकानदार सामान की खरीदारी के लिए बरेली जाते हैं। अब उनको घूमकर जाना पड़ता है। खास बात ये है कि पुल के बदायूं की तरफ बसे गांव मुड़ा, करीमगंज, सादुल्लागंज, बांडा, रुकुमपुर, बारीखेड़ा समेत फरीदपुर की तरफ के गौंटिया, कपूरपुर, खल्लपुर आदि गांव के लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।


- मुड़ा पुख्ता में बने पुल का संपर्क मार्ग बह गया था। पानी कम होने के बाद इसका निर्माण कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस पुल की लंबाई को भी बढ़ाया जाएगा। - मनीष सिंह, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed