{"_id":"65b2b87fec26090d150d45b6","slug":"flag-hoisting-and-bharat-jodo-yatra-will-be-taken-out-in-all-the-blocks-badaun-news-c-123-1-bdn1001-112271-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सभी ब्लॉकों में निकाली जाएगी ध्वजवंदन व भारत जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सभी ब्लॉकों में निकाली जाएगी ध्वजवंदन व भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बरेली मंडल प्रभारी ओमवीर यादव ने कहा कि 26 से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ध्वजवंदन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएंगी। यह ब्लाॅकों से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी।
बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर यात्रा की रूपरेखा के बारे में बताते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह यात्रा झांकी के रूप में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को प्रतिबिम्बित करेगी। यात्रा ब्लाॅक/वार्ड की सभी न्याय पंचायतों और बाजारों को कवर करेगी।
यह यात्रा पूरी पदयात्रा नहीं होगी, बल्कि जहां पर आबादी और बाजार वाले क्षेत्र हों वहीं पैदल चलेगी। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थलों एवं महापुरुषों के स्थलों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बुजुर्ग कांग्रेसीजनों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर समस्त यात्राएं आएंगी व चयनित स्थान पर रामधुन गाई जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, विरेश तोमर, बाबू चौधरी, फरहान हुसन, राजवीर यादव, मुनेंद्र कन्नौजिया, कमरुल हसन, हरवीर यादव आदि मौजूद रहे।