फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   five-year-old girl died due to tractor-trolley of Kanwariyas overturned after being hit by pickup in Budaun

Budaun News: पिकअप की टक्कर से कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी... बच्ची की मौत, किशोर समेत दो घायल

Wed, 23 Jul 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार रात हादसा हो गया। गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिकअप की टक्कर लग गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। किशोर व एक अन्य बच्ची घायल हो गई। 

विज्ञापन
five-year-old girl died due to tractor-trolley of Kanwariyas overturned after being hit by pickup in Budaun
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात करीब एक बजे पिकअप वाहन की साइड लगने से कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि किशोर समेत दो घायल हुए हैं। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव के लोग मंगलवार रात कछला भागीरथ घाट पर गंगाजल भरने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। रात करीब एक बजे ट्रैक्टर ट्रॉली कछला में पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप से ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड लग गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


पांच वर्षीय बच्ची की मौत 
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी आलमपुर गांव की नित्या (5 वर्ष) पुत्री जसपाल की मौत हो गई। जबकि कनक (12) पुत्री जसपाल व कबीर (15 वर्ष) पुत्र शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मुंबई में रह रहे पति की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त

गंभीर रूप से घायल कनक व कबीर को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पतल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नित्या के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। नित्या की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उझानी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed