फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people including three pilgrims died in different accidents

Budaun News: अलग-अलग हादसों में तीन कांवड़ियों समेत पांच की मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five people including three pilgrims died in different accidents
जितिन का फाइल फोटो।
बदायूं। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों, एक छात्रा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव के पास हुए हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चौथा कांवड़िया घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, हजरतपुर क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन में जलाभिषेक करने मंदिर जा रही कक्षा सात की छात्रा की बाइक सवार की चपेट में आने से मौत हो गई। तीसरा हादसा अलापुर कस्बे में हुआ है। यहां छुट्टा गोवंश से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, मृतक के साढ़ू का भाई घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को सभी मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन





गंगा जल भरने एक बाइक से
कछला जा रहे थे चारों कांवड़िये
- बिल्सी थाना क्षेत्र में परौली गांव के पास मंगलवार देर रात हुई घटना
बिल्सी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी जितिन (20) पुत्र करूं, धर्मेंद्र (22) पुत्र रामदास, गौरव (22) पुत्र रामचंद्र और धर्मवीर (25) पुत्र नन्हें मंगलवार रात कछला के भागीरथ घाट पर गंगा जल भरने जा रहे थे। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसके अलावा गांव के और भी लोग कांवर जत्थे में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े बजे बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली के पास किसी वाहन ने कांवड़ियों की बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से चारों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पीछे से जत्थे में आ रहे अन्य कांवड़ियों ने चारों युवकों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने जतिन और धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव और धर्मवीर की गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने गौरव की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों ने गौरव को चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां बुधवार सुबह गौरव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल धर्मवीर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। गांव में एक साथ तीन युवकों की मौत से कोहराम मचा है।




बाइक की चपेट में आकर
मंदिर जा रही छात्रा की मौत
- मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी से डहरपुर-उसहैत मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी अशोक सिंह की बेटी प्रतिज्ञा (12) कक्षा सात की छात्रा थी। बुधवार सुबह महाशिवरात्रि के चलते प्रतिज्ञा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पैदल जा रही थी। इसी बीच मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी से डहरपुर-उसहैत मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।
जोरदार टक्कर लगने से छात्रा सिर के बल जमीन पर गिर गई। हादसा होते ही मौके से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को दातागंज सीएचसी भिजवाया। यहां परिजन भी पहुंच गए। उधर, डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजनों ने पकड़े गए बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने बताया कि छात्रा दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। छात्रा की मौत से परिजन बेसुध हो गए हैं।






छुट्टा गोवंश की चपेट में, आकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
-अलापुर थाना क्षेत्र में म्याऊं कस्बे में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
म्याऊं/अलापुर। हादसा अलापुर क्षेत्र के म्याऊं कस्बा में एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी भगवान सिंह (28) पुत्र महेंद्र पाल ने अपनी साली की शादी अलापुर के गांव पतसा निवासी साढ़ू मेवाराम के भाई से तय कराई थी।
बुधवार को साढ़ू के भाई की बरात जानी थी। इस वजह से भगवान सिंह मंगलवार को ही साढ़ू के घर चले गए थे। देर रात भगवान सिंह किसी कार्य से साढ़ू के भाई रामखिलावन (27) पुत्र ढाकन के साथ बाइक से म्याऊं आ रहे थे। म्याऊं कस्बा में पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे छुट्टा गोवंश की चपेट में आ गई।
बाइक फिसलने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर म्याऊं चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को म्याऊं पीएचसी पर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामखिलावन को भर्ती कर लिया। भगवान सिंह की मौत से शादी की खुशियों में मातम पसर गया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

जितिन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed