फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   five more arrested on police attack case

ककराला बवाल: घर छोड़कर भागे अधिकतर हमलावर, पांच गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
five more arrested on police attack case
बदायूं। ककराला में पुलिस टीम पर हमला करने वाले ज्यादातर हमलावर घर छोड़कर भाग गए हैं। बवाल की साजिश रचने वाला डोडा माफिया नजमुल दिल्ली में बताया जा रहा है, जबकि पशु तस्कर अमजद भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को इस मामले में पांच और आरोपी जेल भेजे गए हैं। अब तक 35 हमलावर गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

ककराला में शुक्रवार रात पैदल गश्त कर रही पुलिस ने संदिग्ध लगने पर मुख्य आरोपी रेहान की बाइक रोकी थी। इससे बौखलाए रेहान ने अपने परिवार वालों और तमाम लोगों के साथ आकर प्रदर्शन किया था। समझाने के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में अलापुर थाने में 28 नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पहले दिन शनिवार को पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया था। दूसरे दिन 24 हमलावर पकड़े। इन सभी को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार पुलिस ने मिनहाज, अरवाज, फरहाज, सैफ और मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांचों को जेल भेज दिया। हमले में नामजद ज्यादातर आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। बवाल की साजिश रचने वाला नजमुल के बारे में कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में है और पुलिस से बचने की कोशिश में लगा है।
पुलिस का खौफ में कई हमलावरों की दुकानें भी बंद
ककराला में बवाल के बाद अब पुलिस का खौफ साफ तौर से दिखाई दे रहा है। बाजार में कुछ दुकानें बंद हैं। फरार चल रहे हमलावरों के परिवार वाले भी दुकान खोलने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि दुकान खोलते ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इस हमले में शामिल तमाम लोग ऐसे हैं जो दुकानों पर मजदूरी करते हैं। कोई पंक्चर की दुकान पर काम करता है तो कोई मैकेनिक के यहां हेल्पर है। पुलिस के लगातार दबिश देने से उसका असर भी दिखाई दे रहा है।
पत्नी का लिया सहारा, वीडियो जारी कराकर बताया साजिश
डोडा तस्कर नजमुल ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुखसाना बेगम से एक वीडियो जारी कराया है। वीडियो में रुखसाना बेगम कह रही हैं कि उनके पति इस समय नगर पालिका चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, इस कारण विरोध उन्हें निशाना बना रहे हैं। रुखसाना का यह भी कहना है कि उनके पति इस समय दिल्ली में रह रहे ककराला के लोगों से वोट मांगने गए हुए हैं। इसके सारे सबूत उनके पास हैं।

ककराला में पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में लगातार तीन टीमें दबिश दे रही हैं, जो हमलावर इधर-उधर भाग गए हैं उन्हें भी पकड़कर लाने की कोशिश चल रही है। किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। हमलावर चाहे दिल्ली में हो या मुंबई में उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed